क्या होने वाला था सलमान की फिल्म से क्लैश?
हाल ही में खबरें आईं कि सलमान खान अपनी अगली फिल्म साउथ के मेकर्स के साथ बना रहे हैं। इसके निर्देशक दिल राजू होंगे। खबरें यह भी थीं कि सलमान खान अपने ट्रेंड को जारी रखते हुए इस फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए 'स्पिरिट' के मेकर्स ने इसकी रिलीज 1 दिसंबर 2027 कर दी। हालांकि अब मेकर्स ने साफ किया है कि 'स्पिरिट' 5 मार्च को ही रिलीज होगी।
दीपिका सुर्खियों में आईं
आपको बता दें कि फिल्म 'स्पिरिट' में पहले प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं। मगर 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर एक्ट्रेस को फिल्म से हटना पड़ा।
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के लेखक और एडिटर भी संदीप रेड्डी वांगा हैं। इसके निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा हैं। 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय के साथ-साथ ऐश्वर्या देसाई भी हैं। यह फिल्म आठ भाषाओं में रिलीज होगी।