फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishwambhara: तृषा के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, विश्वम्भरा के निर्माताओं ने रोल के नाम से उठाया पर्दा

Sun, 04 May 2025 01:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Krishnan Birthday Surprise: तृषा कृष्णन का आज 42वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फिल्म 'विश्वम्भरा' के निर्माताओं ने उनके किरदार के नाम से पर्दा उठा दिया है, जो प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।
 
विज्ञापन
तृषा के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज - फोटो : एक्स TheVishwambhara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगास्टार चिरंजीवी की आगामी फैंटेसी फिल्म 'विश्वम्भरा' इस साल रिलीज होगी। लेकिन रिलीज से पहले आज खास तृषा के 42वें जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने फिल्म 'विश्वम्भरा' से उनके किरदार के नाम से पर्दा उठा दिया है, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

'विश्वम्भरा' से तृषा का लुक
फिल्म निर्माताओं ने 'विश्वम्भरा' के एक्स हैंडल अकाउंट पर आज तृषा के जन्मदिन पर उनके किरदार के नाम से पर्दा उठा दिया है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म 'विश्वम्भरा' से तृषा का लुक शेयर किया और साथ ही फिल्म में उनके किरदार के नाम से भी पर्दा उठाया। इस तस्वीर में तृषा कॉपर रंग की शाइनिंग साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने लाइट ज्वैलरी पहन रखी है और साथ ही माथे पर काले रंग की बिंदी और बालों को खुला रखा है। उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान बेहद शानदार दिख रही है।  

'विश्वम्भरा' से तृषा के किरदार का नाम
'विश्वम्भरा' के फिल्म निर्माताओं ने आज तृषा के जन्मदिन पर खास एक तस्वीर के साथ 'विश्वम्भरा' फिल्म से उनके किरदार का नाम शेयर किया है। फिल्म निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, ''टीम विश्वम्भरा शाश्वत सौंदर्य की कामना करती है। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने अपने आकर्षण और प्रतिभा से 'अवनि' में जान डाल दी है। आप जल्द ही इसे देखेंगे। मेगा मास बियॉन्ड यूनिवर्स जल्द ही सिनेमाघरों में।''

यह भी पढ़ें:  42 साल की उम्र में भी सिंगल हैं तृषा कृष्णन, जानिए कैसी रही उनकी लव लाइफ
 
विज्ञापन

'विश्वम्भरा' की स्टार कास्ट
फिल्म 'विश्वम्भरा' का निर्देशन वशिष्ठ मल्लिदी ने किया है। इस फिल्म में तृषा के अलावा चिरंजीवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। तृषा और चिरंजीवी के अलावा फिल्म में आशिका रंगनाथ, राम्या पसुपुलेटी, ईशा चावला और आश्रिता वेमुगंती नंदूरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन ने किया है। कथित तौर पर 'विश्वम्भरा' 25 सितंबर, 2025 को रिलीज हो सकती है। हालांकि निर्माताओं की ओर से फिल्म की रिलीज की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किस फिल्म के लिए किया मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन, ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने शेयर की तस्वीर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें