साउथ अभिनेता अजित कुमार के एक फैन भरत कुमार चेन्नई के रोहिणी थिएटर के पास थुनिवु फिल्म देखने के बाद वापस लौट रहे थे। अति उत्साह में वह एक चलती लॉरी के सामने कूद गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई है।
साउथ में एक तरफ जहां अगले सुपरस्टार के लिए जंग चल रही है, दो फिल्मों के लीड एक्टर्स के फैंस आपस में भिड़ पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर साउथ अभिनेता अजित कुमार के एक फैन भरत कुमार चेन्नई के रोहिणी थिएटर के पास थुनिवु फिल्म देखने के बाद वापस लौट रहे थे। अति उत्साह में वह चलती लॉरी से कूद गए। इस वजह से वह घायल हो गए थे, लेकिन अब उस फैन की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि ये मामला चेन्नई के पूनमल्ली राजमार्ग का है। अजीत कुमार के फैन भरत कुमार रात 1 बजे का उनकी फिल्म थुनिवु का शो देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान वह अति उत्साह में चलती लॉरी से कूद गए। हालांकि लॉरी की स्पीड धीमी थी, इस वजह से पहले तो उनको चोटें आई थीं, लेकिन अब फैन की मौत हो गई है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है।
वहीं दूसरी ओर साउथ में सुपरस्टार की जंग लड़ी जा रही है। आलम यह है कि साउथ में आज रिलीज हुईं दो फिल्मों के लीड एक्टर्स के फैंस आमने-सामने हो गए हैं। यहां बात हो रही है थलपति विजय और अजित कुमार की। एक तरफ अजित कुमार के फैंस विजय थलपति विजय स्टारर फिल्म 'वरिसु' के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं। तो वहीं, थलपति विजय के फैंस अजित कुमार अभिनीत फिल्म 'थुनिवु' के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं। बता दें कि दोनों ही फिल्में आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।