रिहर्सल के दौरान विक्रम को लगी चोट
दरअसल, एक्टर चियान विक्रम को पा. रंजीत की थंगालन की टीम में शामिल होना था, क्योंकि फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होने वाली थी। हालांकि बदकिस्मती से एक्टर को रिहर्सल के दौरान चोट लग गई है और उनकी पसली टूट गई है। इसके चलते फिल्म थंगालन की शूटिंग रुकने की आशंका है। वहीं, इस बारे में फैंस को अपडेट करते हुए विक्रम के मैनेजर युवराज ने पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है- प्यार और तारीफ के लिए सभी का धन्यवाद, आदिथा कारिकलन उर्फ चियान विक्रम को मिला है और दुनिया भर से पीएस 2 के लिए आश्चर्यजनक प्रतिक्रिया के लिए। चियान को चोट लगी है। रिहर्सल के दौरान उनकी पसली टूट गई है, जिसके कारण वह थोड़े दिनों के लिए अपनी थंगालन यूनिट में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह आपके प्यार के लिए सभी को धन्यवाद करते हैं और जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़ा होने और धमाल मचाने का वादा करते हैं।
फिल्म में ये कलाकार आएंगे नजर
आपको बता दें कि फिल्म थंगालन में विक्रम के साथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन नजर आने वाली हैं, जो कि बीते काफी वक्त से फिल्म की तैयारी में जुटी हैं। साथ ही वह फिल्म के लिए अपना वजन भी कम करने में लगी हुई हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आने वाली फिल्म में मालविका के साथ पार्वती थिरुवोथु और पशुपति मसीलामणि भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
Zayed Khan: इंडस्ट्री से दूर होकर अपना ख्याल रखना छोड़ बैठे थे जायद, बोले- बैंगन की तरह दिखने लगा था