निर्माताओं ने किया रिलीज डेट का एलान
सोमवार को फैंस को देते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीफ का एलान कर दिया। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर विजय ने अपने फैंस को फिल्म से जुड़ा बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने 'जन नायगन' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्टर में विजय एक गाड़ी के ऊपर खड़े होकर भीड़ के साथ सेल्फी लेते नजर आए थे। नीली डेनिम शर्ट और काले पैंट में वह बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। काले चश्मे ने उनके लुक को और शानदार बना दिया था।
Sikandar Advance Booking: ‘लुसफिर’ से भिड़ने कल टिकट खिड़की पर उतरेगा ‘सिकंदर’, यूलिया पर भी टिकी निगाहें
बना चुके हैं राजनीतिक पार्टी
'जन नायगन' के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन चर्चा है कि यह विजय की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होने जा रहे हैं। विजय ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) शुरू की है और 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'जन नायगन' यानी 'लोगों का नायक' उनके इस नए सफर से भी जुड़ता नजर आता है।
इस फिल्म में नजर आए थे विजय
विजय आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (गोट) में नजर आए थे। इस साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया था। वहीं, इसे एजीएस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 2024 में जमकर कमाई करने में सफल रही थी।