फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 3: 'पुष्पा 3' पर निर्माताओं ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Mon, 24 Mar 2025 05:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 3 Update: 'पुष्पा 3' के निर्माताओं ने फिल्म के शूटिंग शुरू होने का अहम अपडेट दिया है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे इस फिल्म के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर खुलकर जवाब दिया।
विज्ञापन
देवी श्री प्रसाद ने दी पुष्पा 3 को लेकर अहम जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सुकुमार ने अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है। इस शानदार सफलता के बाद सुकुमार अब फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हालांकि, फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि वह जल्द ही नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने वाले हैं। 

विज्ञापन

राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
सुकुमार बनाने जा रहे आरसी 17
सुकुमार की अगली फिल्म टॉलीवुड के सुपरस्टार राम चरण के साथ होगी। इन दोनों ने पहले ‘रंगस्थलम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। उनकी नई फिल्म को फिलहाल अस्थाई रूप से ‘आरसी 17’ नाम दिया गया है। यह फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है। फैंस को इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें हैं।  

अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
कब शुरू होगी ‘पुष्पा 3’ की शूटिंग
सुकुमार के पास ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ भी लाइन में है। इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेगा। इससे पहले यह बैनर ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुका है। हाल ही में फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च पर इस प्रोडक्शन हाउस के रवि शंकर से ‘पुष्पा 3’ के बारे में सवाल हुआ। उन्होंने खुलासा किया कि सुकुमार पहले राम चरण की फिल्म पूरी करेंगे, उसके बाद ही ‘पुष्पा 3’ शुरू होगी।
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
कम से कम लग सकते हैं इतने साल
रवि शंकर ने कहा, “सुकुमार गरु का अगला प्रोजेक्ट राम चरण गरु के साथ है, जिसे हम प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म खत्म होने के बाद ही ‘पुष्पा 3’ पर काम शुरू होगा। इसमें कम से कम 2 साल लग सकते हैं। दूसरी तरफ, अल्लू अर्जुन अब एटली के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। हम इसके प्रोड्यूसर नहीं हैं, लेकिन यह जल्द शुरू होगी।”  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें