भूपति ने अल्लू को दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूपति ने आगे कहा कि अल्लू अर्जुन भगदड़ स्थल संध्या थिएटर गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें स्क्रीनिंग में जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। भूपति रेड्डी ने कहा, "आप अपना काम करते हैं और जीवित रहते हैं। तेलंगाना में आपका क्या योगदान है?" भूपति ने धमकी भरे अंदाज में कहा, "मैं आपको (अल्लू अर्जुन) चेतावनी दे रहा हूं। अगर आप इसी तरह का व्यवहार जारी रखेंगे, तो हम आपकी फिल्मों को तेलंगाना सरकार के शासन में चलने नहीं देंगे।" उन्होंने कहा, "अगर आप अपना काम कर सकते हैं तो ठीक से करें, नहीं तो आंध्र प्रदेश चले जाएं।"
Kriti Sanon: कृति सेनन दोस्तों संग इस्तांबुल में मना रहीं छुट्टियां, शेयर किया वीडियो, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
क्या रहा पूरा मामला
अल्लू को हाल ही में पुष्पा 2 द रूल के दौरान भगदड़ के सिलसिले में हुई महिला की मौत के चलते गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। इसके बाद, अल्लू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने कहा कि बहुत सारी गलत सूचना फैलाई जा रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अल्लू से पूछताछ की जा चुकी है।