फिल्म 'मिराई' के बारे में
'मिराई' का निर्देशन कार्तिक घट्टामनेनी ने किया है। इस फिल्म में मंचू मनोज मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं, लेकिन वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण प्रचार में शामिल नहीं हो सके। इस फिल्म में मंचू मनोज के अलावा तेजा सज्जा, जगपति बाबू और श्रिया सरन ने मुख्य भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: Naagin 7: आ रही है आपसे मिलने नागिन, 'नागिन 7' का टीजर हुआ रिलीज; एकता कपूर के सीरियल को लेकर फैंस उत्साहित
तेजा सज्जा का करियर
तेजा सज्जा तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो साल की उम्र में 'चूडालानी वुंडी' में एक बाल कलाकार के रूप से शुरू की। हाल ही में तेजा 'हनुमान' में नजर आए। प्रशांत वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित 'हनुमान' एक तेलुगु भाषा की सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने किया। 'हनुमान' में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, राज दीपक शेट्टी और विनय राय ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
यह भी पढ़ें: Jerry Adler: 'जेरी एडलर' का हुआ निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस