शूटिंग हुई शुरू
बता दें कि 'वीरा धीरा सूरन' का दूसरा पार्ट सबसे पहले रिलीज किया जाएगा। वहीं, इसका पहले भाग बाद में शुरू होगा। इससे पहले 17 अप्रैल को विक्रम के जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म का प्रोमो जारी किया था। इससे दर्शकों को यह जानकारी दी गई थी कि यह फिल्म किस बारे में है। निर्माता शिबू थमेन्स ने एक्स पर लिखा, "कल (25 अप्रैल) से पूर्ण शूटिंग शेड्यूल शुरू हो रहा है। विभिन्न भाषाओं के हमारे वितरकों को नियमित अंतराल पर इस फिल्म को लेकर अपडेट दिया जाता रहेगा।"
Salman Khan Firing: मुंबई पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, अनमोल बिश्नोई के खिलाफ की LOC जारी करने की मांग
सीक्वल के बाद प्रीक्वल पर होगा काम
'वीरा धीरा सूरन' में विक्रम और निर्देशक एसयू अरुण कुमार पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसके सीक्वल के बाद फिल्म के प्रीक्वल पर मेकर्स काम करेंगे। विक्रम के अलावा, 'वीरा धीरा सूरन' में दुशारा विजयन, एसजे सूर्या समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म से मलयालम अभिनेता सूरज वेंजरामुडु अपना तमिल डेब्यू करेंगे। फिल्म में संगीत जीवी प्रकाश का होगा। वहीं, इसके छायांकन की जिम्मेदारी थेनी ईश्वर को दी गई है।
Divyanka Tripathi: दिव्यांका ने किया खुलासा, बोलीं- "पहले पैसों के लिए काम के बोझ में दब जाती थी और.."