अब 4 सितंबर को रिलीज होगी ‘इम्मोर्टल’
एक्टर-कंपोजर जीवी प्रकाश कुमार ने घोषणा की कि उनकी आने वाली सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'इम्मोर्टल' जो पहले 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, अब 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि अगले हफ्ते थिएटर मालिक ज्यादातर स्क्रीन 'जन नायकन' को देने वाले हैं। इससे 'इम्मोर्टल' को रिलीज के कुछ ही दिनों में अनुचित फायदा मिल सकता था।
फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जब थलपति आते हैं, तो हमें रास्ता देना पड़ता है, खासकर इसलिए क्योंकि यह उनका आखिरी मौका है। टीम जन नायकन को शुभकामनाएं। इम्मोर्टल आपके समर्थन और प्यार के साथ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
मरियाप्पन चिन्ना द्वारा निर्देशित इम्मोर्टल में जीवी प्रकाश कुमार और कायादु लोहार मुख्य भूमिका में हैं। यह डार्क फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसका एक भयानक अलौकिक बल लगातार पीछा करता है और इसमें सैम सीएस का संगीत है।
'द डार्क हेवन' की नई रिलीज डेट का जल्द होगा एलान
इसी तरह 'द डार्क हेवन' के मेकर्स ने भी यह घोषणा की कि वे 'जन नायकन' को देखते हुए अपनी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा रहे हैं। एक बयान में टीम ने कहा, ‘थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को रिलीज हो रही है।
इसे देखते हुए हमारी टीम ने 'द डार्क हेवन' की रिलीज को टालने का फैसला किया है। यह फिल्म पहले 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे नई तारीख पर रिलीज किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
दुनिया भर के लाखों फैंस की तरह हम भी बड़े पर्दे पर थलापति के 'वन लास्ट डांस' को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही हम सभी फैंस से गुजारिश करते हैं कि वे इस खास मौके का जश्न जिम्मेदारी से मनाएं और इस यादगार फिल्मी इवेंट का मजा लेते हुए सभी की सुरक्षा का ध्यान रखें।’