पहले दिन ही हुआ अपशकुन
लेकिन चिरंजीवी शूटिंग के उद्घाटन के समय थोड़े लेट हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दबाव डाला कि पहला शॉट पूर्णिमा पर ही ले लिया जाए। मजबूरी में कोडी रामकृष्ण ने ऐसा ही किया। सभी ने उन्हें बधाई दी, लेकिन उनके मन में यह बात रह गई कि पहला शॉट चिरंजीवी पर नहीं हो पाया।
इसी बीच एक कैमरा असिस्टेंट भागते हुए आया और बताया कि कैमरे की बैटरी कनेक्ट ही नहीं की गई थी। यह सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सबको लगा कि यह बहुत बड़ा अपशकुन है और फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे सेंटिमेंट्स आम होते हैं।
ऐसे हिट हुई फिल्म
तभी चिरंजीवी सेट पर पहुंचे और माहौल देखकर वजह पूछी। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पहला शॉट तो उन पर होना था, फिर पूर्णिमा पर क्यों लिया गया। उनकी बातों से सेट का माहौल हल्का हो गया और सबमें फिर से उत्साह आ गया।
चिरंजीवी ने कहा, ‘अब पहला शॉट मुझ पर शूट करो। अगर यह फिल्म एक साल तक नहीं चली, तो फिर मुझसे पूछना।’ इस तरह उन्होंने एक चैलेंज भी दे दिया। उनकी बात सच साबित हुई और ‘इंटलो रामय्या वीडिलो कृष्णय्या’ फिल्म ने थिएटर्स में पूरे एक साल तक रन किया।
ये भी पढ़ें- Fauzi: ‘फौजी’ से सामने आया प्रभास का दमदार लुक, पोस्टर के साथ निर्माताओं ने की रिलीज डेट की घोषणा