71 साल के मदन बॉब लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। अभिनेता के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कैंसर से जूझते हुए उनका निधन हो गया। वह तमिल फिल्मों में अपने हंसमुख चेहरे और हंसी के कारण पहचाने जाते थे। कई नामी दक्षिण भारतीय कलाकारों के साथ भी मदन बॉब ने अभिनय किया था।
रजनीकांत-कमल हासन संग किया अभिनय
मदन बॉब का असल नाम एस कृष्णमूर्ति था। उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत, अजित कुमार, सूर्या जैसे नामी साउथ सुपरस्टार के साथ अभिनय किया। वह एक पॉपुलर तमिल कॉमेडी शो ‘असाथा पोवथु यारु?’ में जज के तौर पर भी नजर आए थे। अभिनय के लिए मदन बॉब नहीं जाने जाते थे, वह एक उम्दा संगीतकार भी थे।
ये खबर भी पढ़ें:
Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज की पत्नी को 2018 से परेशान कर रही थी यह महिला, फोटो शेयर कर किया बेनकाब
इन फिल्मों में नजर आए थे अभिनेता
मदन बॉब ने तमिल फिल्म ‘तेनाली’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसे फिल्मों में चर्चित किरदार निभाए। वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोट-पोट कर दिया करते थे। अभिनेता के निधन की सूचना से फैंस काफी निराश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर तमिल सिनेमा के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता का अंतिम संस्कार कब होगा, इस बात की जानकारी परिवार द्वारा अभी साझा नहीं की गई।