फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर साउथ पहुंचे आमिर, एक्साइटेड दिखे फैंस; वीडियो वायरल

Sat, 02 Aug 2025 04:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Film Coolie Launch Event: आज साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट है। इस खास मौके लिए आमिर खान भी दक्षिण भारत पहुंचे हैं। मेकर्स ने आमिर खान के इवेंट पर पहुंचने का वीडियो साझा किया है। फिल्म के कई और कलाकार भी ‘कुली’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
आमिर खान पहुंचे दक्षिण भारत - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में आमिर खान का भी कैमियो हैं। यही कारण है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए वह भी साउथ पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर आमिर का दक्षिण भारत पहुंचने का वीडियो वायरल है, जिसे मेकर्स ने शेयर किया है। 

विज्ञापन


सादगी भरे अंदाज में नजर आए आमिर 
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए साउथ पहुंचे आमिर का सादगी भरा अंदाज नजर आया। वह कॉटन का कुर्ता पहने नजर आए। फोन पर बात करते हुए, बॉडीगार्ड से घिरे वह नजर आए।  


साउथ स्टार्स नागार्जुन-सत्यराज की वैनिटी की मिली झलक
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में आमिर खान के अलावा साउथ स्टार नागार्जुन, सत्यराज भी नजर आएंगे। इन कलाकारों की वैनिटी वैन को भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर देखा गया। जल्द ही ये कलाकार भी इवेंट में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

'कुली' इवेंट के लिए एक्साइटेड दिखे फैंस




इवेंट से पहले स्टेज पर नजर आए कंपोजर अनिरुद्ध
'कुली' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से पहले स्टेज की तैयारियों का जायजा लेते हुए कंपोजर अनिरुद्ध नजर आए। इवेंट पर फिल्म के गानों को भी परफॉर्म किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें