इंस्टाग्राम पर शेयर किया था फिल्म को लेकर विजय ने पोस्ट
विजय सेतुपति ने आज से छह दिन पहले उगादि के अवसर पर अपनी नई फिल्म की घोषणा एक तस्वीर शेयर करके की थी, जिसमें विजय के साथ पुरी नजर आए। विजय ने कैप्शन में लिखा, ''एक सनसनीखेज सहयोग के साथ एक नए रोमांचक अध्याय की शुरुआत। शानदार निर्देशक पुरीजगन्नाध और दमदार कलाकार मक्कलसेल्वन ने सभी भारतीय भाषाओं में एक शानदार फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी।''
तब्बू का वर्कफ्रंट
हाल ही में तब्बू बॉलीवुड फिल्म "क्रू" और हॉलीवुड सीरीज "ड्यून: प्रोफेसी" में नजर आईं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार की आगामी फिल्म "भूत बंगला" में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:
'मेरा पिया घर आया'-'मैंने पायल है छनकायी' गाने किसने लिखे, 350 से ज्यादा फिल्मों के लिए लिखे थे गाने...