व्यूज के मामले में शीर्ष पर 'गुड बैड अग्ली'
'गुड बैड अग्ली' के ट्रेलर ने 24 घंटे के अंदर तीन करोड़ 20 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए। इसी के साथ यह तमिल सिनेमा के इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा देखा जाने वाला थिएट्रिकल ट्रेलर बन गया। इसने पहले दिन के टॉप पांच सबसे ज्यादा देखे गए तमिल ट्रेलरों को पीछे छोड़ दिया, जिनमें 'लियो' (तीन करोड़ 10 लाख), 'थुनिवु' (तीन करोड़ नौ लाख), 'बीस्ट' (दो करोड़ 70 लाख) और 'द गोट' (दो करोड़ 42 लाख) शामिल हैं। रिलीज के बाद से यह ट्रेलर यूट्यूब पर छाया हुआ है।
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन ने शख्स की कर दी थी पिटाई, रेखा से जुड़ा है मामला
फिल्म से जुड़े हैं कई बड़े नाम
इस फिल्म में अजित के साथ तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'गुड बैड अग्ली' का निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया है। इसे मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जो इस बड़े बजट की एक्शन फिल्म को और धमाकेदार बनाने वाला है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
'विदामुयार्ची' में नजर आए थे अजित कुमार
वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले अजित कुमार को 'विदामुयार्ची' नाम की फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में भी उनके साथ तृषा नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।