'करुप्पु' की धमाकेदार रही शुरुआत
सुपरहीरो वाली फिल्म 'करुप्पु' को पहले दिन दर्शकों ने खूब प्यार दिया। ऑपनिंग डे पर इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'करुप्पु' फिल्म के लिए आज का दिन भी खास रहा। फिल्म ने वीकएंड का फायदा उठाते हुए अच्छी कमाई की। फिल्म ने आज शनिवार को खबर लिखे जाने तक 23.40 करोड़ की कमाई कर ली है। इस हिसाब से दो दिनों में फिल्म ने भारत में टोटल नेट 38.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसका मतलब है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। इनके अलावा, इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी अहम किरदारों में हैं।
'करुप्पु' फिल्म के बारे में
'करुप्पु' की कहानी एक लालची वकील के आस पास घूमती है। वह अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है। यहां तक कि वह कानून व्यवस्था को अपनी उंगलियों पर नचाता है।
ये भी पढ़ें- Aakhri Sawal Box Office: दूसरे दिन भी करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई ‘आखिरी सवाल’, जानें शनिवार का कलेक्शन
इस बीच एक शख्स वकील से मदद मांगने आता है लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिलता। ऐसे में वह शख्स अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से प्रार्थना करता है। इसके बाद करुप्पुसामी सुर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं।