रवि मोहन और केनिशा फ्रांसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
मानसिक रूप से काफी परेशान हैं रवि
रवि ने यह भी कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा मेहनत की है और कई बार परिवार के लिए बहुत कुछ सहा है। उनका कहना था कि काफी समय तक वह चुप रहे और अब उन्हें इसका अफसोस है।
उन्होंने अपने परिवार और निजी जिंदगी को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए। रवि ने दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा और वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।
पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी आरती रवि पर भी कई आरोप लगाए और कहा कि उनकी शादी के पीछे दबाव जैसी बातें रही हैं। इसी बीच सिंगर केनिशा फ्रांसिस को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें सोशल मीडिया और साइबर बुलिंग की वजह से परेशान किया गया।
केनीशा ने भी किया था भावुक पोस्ट
इधर, केनीशा ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि वह इस कहानी से आगे बढ़ रही हैं और अब किसी भी तरह की लड़ाई का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह चेन्नई छोड़ चुकी हैं और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी दूरी बना रही हैं।