फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: ‘रेट्रो’ के प्रमोशन के लिए साउथ से इस शहर पहुंचे सूर्या, अपने स्टाइल से जीता फैंस का दिल

Tue, 29 Apr 2025 08:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ भी रिलीज होने वाली है। वह इस फिल्म का प्रमोशन लगातार कर रहे हैं। हाल ही में सूर्या अपनी फिल्म का प्रमोशन करने एक खास शहर पहुंचे। इवेंट में सूर्या ने अपने स्टाइल से दर्शकों का दिल भी जीत लिया। 

विज्ञापन
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की फिल्में अब पैन इंडिया रिलीज होती हैं। सूर्या की ‘रेट्रो’ भी जल्द देशभर के दशकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर पसंद भी किया गया है। हाल ही में सूर्या अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सपनों के शहर मुंबई पहुंचे। 

विज्ञापन


मुंबई इवेंट में दिखा सूर्या का स्टाइल 
सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ 01 मई 2025 को रिलीज हो रही है। मंगलवार को सूर्या अपनी फिल्म के प्रमोशन इवेंट के लिए मुंबई में दिखे। फैंस, मीडिया के सामने अलग-अलग स्टाइल, पोज एक्टर ने दिए। खूब सारे फोटो भी क्लिक करवाए। फिल्म ‘रेट्रो’ में सूर्या की हीरोइन पूजा हेगड़े हैं। इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज ने निर्देशित किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Retro Trailer: 'रेट्रो' का हिंदी में ट्रेलर जारी, उत्तर भारत के दर्शकों को रिझाएंगे सूर्या और पूजा हेगड़े  

 


क्या है फिल्म की कहानी 
जब फिल्म ‘रेट्रो' का ट्रेलर रिलीज हुआ तो इसकी कहानी की झलक मिली। कहानी कुछ यूं है कि हीरो यानी सूर्या, अपने गर्लफ्रेंड से वादा करता है कि वह वॉयलेंस को छाेड़ देगा। जबकि ऐसा होता नहीं है, सूर्या का किरदार ज्यादा वॉयलेंस करने लगता है। इस कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनी है।

ये खबर भी पढ़ें: Suriya: सूर्या ने बताया कहां से आया ‘रेट्रो’ का आइडिया, लोगों से की फिल्म देखने की अपील  

विज्ञापन

सूर्या की आने वाली फिल्म 
सूर्या ने फिल्म ‘रेट्रो’ के प्रमोशन के दौरान ही बताया था कि जल्द ही वह एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में होगी। फिल्म को वेंकी निर्देशित कर रहे हैं।  

 

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें