फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: सूर्या की नई फिल्म 'करुप्पु' का पोस्टर रिवील, निर्माता ने लिखा - जिसे दिल भावना उद्देश्य ने आकार दिया

Fri, 20 Jun 2025 05:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya45: सूर्या की अगली फिल्म का नाम 'करुप्पु' है, जिसका प्री-लुक पोस्टर जारी हो चुका है। इसे देखकर प्रशंसक बेहद खुश और फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
 
विज्ञापन
करुप्पु - फोटो : X DreamWarriorpic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्या की 45वीं फिल्म का नाम 'कन्नप्पा' है। आज निर्माताओं ने निर्देशक आरजे बालाजी के जन्मदिन पर फिल्म का प्री-लुक पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म का अस्थाई नाम सूर्या45 है। अब इस फिल्म का नाम 'करुप्पु' ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है।
विज्ञापन

फिल्म का पोस्टर
फिल्म का पोस्टर लाल रंग है। इसमें एक साइड में एक घोड़े की धूंधली तस्वीर दिखाई दे रही हैं, जिस पर एक घुड़सवार दिखाई दे रहा है। साथ ही पोस्टर के बीच में एक शख्स खड़ा नजर आ रहा है, जिसके हाथ में एक खतरनाक हथियार दिखाई दे रहा है। हो सकता है कि यह शख्स सूर्या ही हों।  
 

फिल्म करुप्पु
सूर्या को आखिरी बार फिल्म 'रेट्रो' में देखा गया था, जो ज्यादा सफल नहीं हुई। इस फिल्म को आरजे बालाजी डायरेक्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'करुप्पु' में तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

निर्माताओं की पोस्ट
निर्माताओं ने फिल्म 'करुप्पा' का पोस्टर जारी किया और कैप्शन में लिखा, 'गर्व और उत्साह के साथ, हम #Suriya45 का शीर्षक प्रस्तुत करते हैं। 'KARUPPU'। एक ऐसा नाम जो हमारी कहानी की आत्मा को दर्शाता है, जिसे दिल, भावना और उद्देश्य ने आकार दिया है। #Karuppu।' इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के निर्देशक को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हमारे निर्देशक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आरजे बालाजी।'

यह भी पढे़ं: Funny Video: रेमो डिसूजा ने पत्नी लिजेल के साथ शेयर किया फनी वीडियो, लिखा- 'सब जगह ये चलता है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें