दूसरा शैड्यूल हुआ पूरा
हाल ही में, फिल्म की टीम ने उत्तराखंड के मसूरी में दूसरा शूटिंग शेड्यूल पूरा किया। अनिल रविपुडी ने एक हफ्ते में चिरंजीवी और नयनतारा के कुछ अहम सीन फिल्माए। निर्माताओं ने एक धुंधली तस्वीर के साथ शूटिंग का अपडेट एक्स पर साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'मसूरी का शेड्यूल पूरा हो गया है # मेगा157 के साथ यह संक्रांति 2026 बहुत मजेदार होने जा रही है, जल्द ही अगला शेड्यूल शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं मेगास्टार@KChiruTweets गारु।'
फिल्म Mega 157
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेगास्टार चिरंजीवी ने मशहूर निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का अस्थाई नाम 'मेगा 157 है'। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। यह फिल्म संक्रांति 2026 में रिलीज होगी और तेलुगु सिनेमा की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्माण साहू गरपति और सुष्मिता कोनिडेला शाइन स्क्रीन और गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले कर रहे हैं। संगीत भीम्स सेसिरोलेओ ने दिया है और कैथरीन ट्रेसा दूसरी मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:Kannappa: कन्नप्पा प्री-रिलीज इवेंट की तारीख हुई तय, जानिए विष्णु मांचू की फिल्म का कार्यक्रम कहां होगा