फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: कंगुवा अभिनेता प्रभास को कहते हैं 'डार्लिंग', बताई वजह, बोले- साथ में एक्शन फिल्म करने की है इच्छा

Mon, 28 Oct 2024 12:23 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सिनेमा के अभिनेता सूर्या ने बाहुबली अभिनेता प्रभास के साथ काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह प्रभास के साथ एक्शन फिल्म में काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म 'कंगुवा' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक ऑडियो लांच इवेंट में उन्होंने एक्टर प्रभास के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे प्रभास ने उनका शानदार अतिथि सत्कार किया और स्वादिष्ट भोजन बनावाया था। उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ खाना खाने का इंतजार किया।
विज्ञापन

प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास के साथ करना चाहते हैं काम
सूर्या ने इस इवेंट में प्रभास के बारे में कहा वो सच्चे भाईचारे की मिसाल हैं। सूर्या ने प्रभास के साथ एक मनोरंजक एक्शन फिल्म में काम करने का अवसर पाने की अपनी इच्छा भी जताई। सूर्या और प्रभास एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। इस बात को सुनकर प्रशंसक भी उत्साहित हो गए। उन्होंने प्रभास के साथ काम करने की इच्छा जताई।

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा को 'लकी चार्म' मानते हैं सलमान दुलकर, पहली मुलाकात को किया याद

प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सूर्या ने की प्रभास की तारीफ
कंगुवा के ऑडियो लॉन्च के दौरान स्क्रीन पर प्रभास और उनकी तस्वीर दिखाई गई। इसमें वह अपने दोस्त को डार्लिंग कहे बिना नहीं रुक सके। उन्होंने अपने दोस्त की तारीफ की और अपनी एक खूबसूरत याद उनके साथ साझा की। सूर्या ने बताया कि उन्हें प्रभास से मिलना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि किसी और को शूटिंग पर जाने की अनुमति मिली थी या नहीं लेकिन सूर्या बाहुबली के सेट पर जाकर उनसे मिलते थे।

Nayanthara: प्लास्टिक सर्जरी के दावों को नयनतारा ने किया खारिज, बताया समय-समय पर चेहरा क्यों लगता है अलग?

विज्ञापन

सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास ने किया था खाने पर इंतजार
सूर्या ने बताया कि प्रभास बहुत अच्छे इंसान हैं। हमेशा की तरह उन्होंने डिनर करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि रात 11.30 बजे तक प्रभास अपनी रात का खाना तैयार करवा लेते थे। उस दिन वो मेरा इंतजार कर रहे थे। हमने साथ में अच्छा समय बिताया। उनके घर के खाने का मैं अभी भी इंतजार कर रहा हूं, इसलिए वो डार्लिंग हैं। मैं उनकी मां के हाथ का खाना खाने का इंतजार कर रहा हूं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास जल्द ही अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें