महेश बाबू को राम के अवतार में देखकर रह गए हैरान
फिल्म में महेश बाबू के भगवान राम के किरदार को लेकर राजामौली ने कहा कि यह मेरी फिल्मों के सबसे यादगार सीक्वेंस में से एक होगा। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हवा में उड़ रहा हूं। पहले दिन जब मैंने महेश को राम के वेश में फोटोशूट करते देखा, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं उन्हें उस वेश में देखकर पूरी तरह से स्तब्ध रह गया था।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘मैं बहुत नर्वस हूं’, प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत का पहला लाइव शो; अनुष्का शंकर के साथ किया परफॉर्म
2027 में रिलीज होगी ‘वाराणसी’
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी बज बना हुआ है।