फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दीपिका पादुकोण के बाद 'स्पिरिट' से अलग हुआ ये एक्टर? इस बात को लेकर संदीप रेड्डी वांगा से हुई असहमति

Mon, 09 Feb 2026 11:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spirit: फिल्म 'स्पिरिट' के वीडियो लॉन्च इवेंट पर एक्टर की आवाज सुनाई दी थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह इसमें दमदार किरदार निभाएंगे। हालांकि अब खबरें हैं कि वह फिल्म से अलग हो गए हैं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' एक बार फिर चर्चा में है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। खबरें हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट में बड़े बदलाव हो रहे हैं। दीपिका के बाद इस फिल्म से प्रकाश राज के हटने की खबरें हैं।
विज्ञापन

'स्पिरिट' में प्रकाश राज का किरदार
ओटीटी प्ले के मुताबिक अभिनेता प्रकाश राज इस फिल्म से हट रहे हैं। पहले खबरें आईं थीं कि नेशनल अवॉर्ड विजेता प्रकाश राज इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे। 'स्पिरिट' के साथ एक्टर के जुड़ाव ने शुरू से ही काफी चर्चा बटोरी थी, खासकर जब फिल्म के लॉन्च वीडियो में उनकी दमदार आवाज सुनाई दी थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह इसमें दमदार किरदार निभाएंगे।

प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात पर नहीं बनी सहमति
हालांकि, अब चर्चा है कि फिल्म में कई बदलाव हो रहे हैं। खबरें हैं कि प्रकाश राज और वांगा के बीच स्क्रिप्ट और एक खास सीन को लेकर बात नहीं बन पाई। इसे लेकर बात आगे बढ़ गई और दोनों में अहसमति हो गई। आरोप हैं कि शूटिंग के दौरान कुछ व्यवहार संबंधी दिक्कतें भी हुई हैं। इसकी वजह से एक्टर प्रोजेक्ट से अलग हो गए।

Natasa Video: नताशा स्टेनकोविक ने कॉलेज में किया डांस, वायरल वीडियो पर दो धड़ों में बंटे यूजर्स

प्रकाश राज ने जारी किया बयान
इस मामले पर प्रकाश राज ने एक्स एक बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा है 'सभी टॉक्सिक फर्जी खबरें फैलाने वालों को 'स्पिरिट' फिल्म के बारे में बताना चाहता हूं। हमने अभी तक मेरे सीन्स की शूटिंग शुरू भी नहीं की है और व्हाट्सएप फैक्ट्रियां कहानियां बना रही हैं। थोड़ी समझदारी दिखाओ। अपनी जिंदगी जियो'।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण हुई थीं अलग
इससे पहले कथित तौर पर दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर आठ घंटे काम करने की मांग की थी। इस बात पर सहमति नहीं बन पाई थी। जिसके बाद वह 'स्पिरिट' से अलग हो गई थीं। बाद में फिल्म में उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें