फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस राजामौली: ये था निर्देशक के करियर का सबसे हिंसक एक्शन सीक्वेंस, विधानसभा के सामने किया शूट; बताया किस्सा

Thu, 01 Oct 2026 07:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SS Rajamouli: फिल्ममेकर एसएस राजामौली और अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपनी एक फिल्म में सबसे कठिन एक्शन सीक्वेंस शूट किया था। हाल ही में राजामौली ने इस सीन को लेकर खुलकर बात की। 

विज्ञापन
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजामौली और एनटीआर की जोड़ी ने साउथ सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में साथ काम किया था और फिल्म 'सिम्हाद्रि' ने दोनों के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अब राजामौली ने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।
विज्ञापन


केरल विधानसभा के सामने शूट हुआ था हिंसक सीन
राजामौली अपने बेटे एसएस कार्तिकेय की अपकमिंग फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता फहाद फासिल, कार्तिकेय, संगीथ प्रताप और श्याम मोहन के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 'सिम्हाद्रि' की शूटिंग के दिनों को याद किया।

राजामौली ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म 'सिम्हाद्रि' की शूटिंग केरल में की थी। इस दौरान उन्होंने केरल विधानसभा के सामने फिल्म का एक बेहद हिंसक एक्शन सीन शूट किया था। 
विज्ञापन

फिल्म सिम्हाद्रि - फोटो : सोशल मीडिया
विधानसभा के सामने कुल्हाड़ी लेकर...
उन्होंने कहा, 'मैंने 'सिम्हाद्रि' की शूटिंग केरल में की थी। मुझे नहीं पता कि अब ऐसा करना मुमकिन है या नहीं, क्योंकि हमने विधानसभा के सामने शूटिंग की थी। हमने हीरो को विधानसभा के सामने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ते और लोगों को मारते हुए शूट किया था। मुझे लगता है कि हम करीब 10 दिनों तक वहां थे।'

राजामौली की इस बात पर उनके बेटे कार्तिकेय ने भी कहा कि शायद यह उनके पिता के करियर का सबसे ज्यादा हिंसक एक्शन सीक्वेंस था। उन्होंने कहा कि इसके बाद राजामौली ने शायद ही इससे ज्यादा हिंसक कोई सीन शूट किया हो। राजामौली ने भी कार्तिकेय की बात से सहमति जताते हुए कहा कि यह निश्चित तौर पर उनका सबसे हिंसक सीन था।
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर और राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम-@jrntr
जूनियर एनटीआर और राजामौली की आने वाली फिल्में
  • जूनियर एनटीआर इन दिनों प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग कर रहे हैं।
  • यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है।
  • दूसरी ओर, 'RRR' के बाद एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म 'वाराणसी' पर काम कर रहे हैं।
  • फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • यह फिल्म भी 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- अर्जुन रामपाल: मोहनलाल की इस फिल्म का हिस्सा बने एक्टर, मेजर इकबाल और मेजर महादेवन को देख फैंस हुए एक्साइटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें