निर्देशक एसएस राजामौली
- फोटो : इंस्टाग्राम@ssrajamouli
एसएस राजामौली ने पासापोर्ट संग डाला था वीडियो
फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की जब शूटिंग शुरू हुई थी तो निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उनके हाथ में भारतीय पासपोर्ट था और पीछे एक शेर का चित्र बना था, जिसे कैद किया जा रहा था। इसी पुराने वीडियो को याद करके सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि महेश बाबू को निर्देशक राजामौली ने उनका पासपोर्ट वापस कर दिया है। यही कारण है कि महेश बाबू भी मजाकिया अंदाज में अपना पासपोर्ट पैपराजी को दिखाते नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें:
SSMB29: राजामौली की फिल्म का हिस्सा हैं पृथ्वीराज सुकुमारन? अभिनेता ने खुद किया खुलासा
चार महीने से शूटिंग में व्यस्त महेश बाबू
महेश बाबू ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग पिछले चार महीने से कर रहे हैं। निर्देशक राजामौली इस फिल्म की शूटिंग उड़ीसा के कोरापुट में कर रहे हैं। शूटिंग सेट पर फोन ले जाने की अनुमति भी नहीं है। फिल्म की कास्ट, क्रू अपने परिवारों से दूर उड़ीसा के जंगलों में शूटिंग कर रही है।
पूरा हुआ ‘एसएसएमबी29’ का दूसरा शेड्यूल
हाल ही में ‘एसएसएमबी29’ फिल्म का दूसरा शेड्यूल पूरा हुआ। यही कारण है कि महेश बाबू को थोड़ा ब्रेक मिला है। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने विदेश जा रहे हैं। एयरपोर्ट में महेश के साथ उनकी बेटी भी साथ नजर आईं।