फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SS Rajamouli: गवर्नर्स अवॉर्ड में मिशन इंपॉसिबल के निर्देशक जेजे अब्राम्स से मिले राजामौली, वायरल हुई तस्वीर

Mon, 21 Nov 2022 09:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'आरआरआर' विदेश में अपना जलवा दिखा रही है। जहां एक तरफ फिल्म जापान के बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है, वहीं अब हाल ही में इसकी धूम गवर्नर्स अवॉर्ड 2022 में भी दिखाई दी।
विज्ञापन
एस एस राजामौली, जेजे अब्राम्स - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार हो चुके एस एस राजामौली अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वक्त उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' विदेश में अपना जलवा दिखा रही है। जहां एक तरफ फिल्म जापान के बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है, वहीं अब हाल ही में इसकी धूम गवर्नर्स अवॉर्ड 2022 में भी दिखाई दी। इसी सिलसिले में लॉस एंजेलिस पहुंचे एस एस राजामौली की मुलाकात हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्देशक जेजे अब्राम्स से हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

हाल ही में 'आरआरआर' और बाहुबली जैसी फिल्मों के निर्देशक राजामौली ने अमेरिका में हुए गवर्नर्स अवॉर्ड 2022 में शिरकत की थी। इसी दौरान राजामौली की मुलाकात मशहूर फ्रैंचाइजी 'मिशन इम्पॉसिबल' के निर्देशक जेजे अब्राम्स से हुई। इस मुलाकात की तस्वीर राजामौली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। इस तस्वीर में राजमौली अब्राम्स के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। राजमौली और जेजे अब्राम्स की यह तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर  चर्चा का विषय बनी हुई है।   
Photos Of The Day: कियारा का किलर लुक और तारा सुतारिया ने चलाए नैनों के तीर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

साझा की गई तस्वीर में एस एस राजामौली और  जेजे अब्राम्स ब्लैक कलर के टक्सीडो सूट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे की तरफ स्माइल कर रहे हैं। आपको बता दें, फिल्म 'आरआरआर' को ऑस्कर में नामांकित करने की मांग भी की जा चुकी है हालांकि ऐसा संभव नहीं हुआ। 
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने 'मन्नत' की नेम प्लेट में जड़वाए हीरे! तस्वीरें हुईं वायरल
विज्ञापन

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ऑस्कर से जुड़े अग्रिम कार्यक्रम गवर्नर्स अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था, इस अवॉर्ड फंक्शन में कई मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं एसएस राजामौली ने भी इस अवार्ड फंक्शन में में भाग लिया था। गौरतलब है 'आरआरआर' को पिछले दिनों जापान में रिलीज किया गया था। एस एस राजामौली की फिल्म जापान में कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है।
Neha Malik: बाथटब में बैठ बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं नेहा मलिक, तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें