फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SR Prabhu: 'सुपरस्टार्स का दौर हुआ खत्म', कैथी फिल्म निर्माता ने रजनीकांत के बयान पर विचार साझा कर छेड़ी बहस

Mon, 31 Jul 2023 09:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एसआर प्रभु - फोटो : social media
विज्ञापन

साउथ सिनेमा के थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म 'जेलर' रिलीज की ओर बढ़ रही है, वहीं फिल्म 'कैथी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर रजनीकांत ने खुलासा किया कि वह नहीं चाहते कि निर्देशक उन्हें सुपरस्टार कहें और उन्होंने डायरेक्टर्स को ऐसा करने से मना किया है। लेकिन कोई भी इसे हटाना नहीं चाहता है। रजनीकांत की बात पर अपनी राय रखते हुए निर्माता एसआर प्रभु ने ट्विटर पर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सुपरस्टार्स का दौर खत्म हो गया है।

विज्ञापन

सुपरस्टार्स का दौर खत्म!
दरअसल, 'कैथी' की म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रजनीकांत ने निर्देशकों से उन्हें सुपरस्टार कहने से मना करने के पीछे की वजह भी बताई। अभिनेता का मानना है कि अब कोई सुपरस्टार नहीं है क्योंकि सभी अभिनेताओं के पास अपने-अपने प्रशंसक है और बिजनेस भी। थलाइवा की इस बात को सपोर्ट करते हुए एसआर प्रभु ने ट्वीट कर लिखा, 'फिल्म बिजनेस में एक सुपरस्टार का दौर खत्म हो गया है। बाजार में हर सितारे की अपनी हिस्सेदारी होती है और हर फिल्म की वैल्यू रिलीज की तारीख, कंटेंट, कॉम्बिनेशन, कॉम्पिटिशन वगेराह के आधार पर अलग-अलग होती है।' 
Filmy Wrap: IFFM 2023 में तिरंगा फहराएंगी शबाना आजमी और करण पर फिर भड़कीं कंगना रणौत, पढ़ें फिल्मी खबरें

तेलुगु इंडस्ट्री से सीखने की जरूरत
एसआर प्रभु ने यह भी कहा कि अभिनेताओं को इंडस्ट्री में अपनी क्लैक्टिव सक्सेस के लिए एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। वह लिखते हैं, 'जो इंडस्ट्री इसे समझती है वह एक-दूसरे का समर्थन करना शुरू कर देती है, यह पूरे बाजार को ऊपर उठाता है और सभी बाउंड्री को तोड़ देता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण तेलुगु इंडस्ट्री है। इस इंडस्ट्री के सितारों, ट्रेड और प्रशंसकों को भी इसे समझना होगा। मुझे यह भी उम्मीद है कि यह हर जगह एक नया मानदंड बन जाएगा और व्यापार और प्रशंसकों सहित संपूर्ण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट स्टैंडर्ड पर पहुंच जाएगा।'
विज्ञापन

दो पक्षों में बंटा ट्विटर
एसआर प्रभु के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया की दुनिया में खलबली मचा दी है। यूजर्स इसको लेकर अपनी अलग-अलग राय पेश कर रहे हैं। देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दो पक्षों में बट गया है।जहां बहुत से यूजर्स एसआर प्रभु से सहमत हैं, वहीं विजय और रजनीकांत के कई प्रशंसकों ने इसके लिए निर्माता की आलोचना की है। एसआर प्रभु के इस बयान पर बहस छिड़ गई है। अब देखना यह होगा कि इस ट्वीट से आगे कितना बवाल होता है।
Kangana Ranaut: 'रॉकी और रानी' पर भड़कने के बाद 'ओपेनहाइमर' की फैन हुईं कंगना, बताया किस सीन ने जीता दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें