फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करते राम चरण, अभिनेता की अलमारी की सबसे सस्ती चीज जान होगी हैरानी

Sun, 30 Jul 2023 11:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण जल्द ही गेम चेंजर में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। यह तेलुगु राजनीतिक एक्शन थ्रिलर एस शंकर द्वारा निर्देशित और कार्तिक सुब्बाराज द्वारा लिखित है।
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राम चरण की गिनती तेलुगु फिल्मों के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में होती है। आरआरआर के बाद वह विदेश में भी काफी ज्यादा फेमस हो गए हैं। प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। करोड़ों की फैन फॉलोइंग और इतने बड़े स्टारडम के बावजूद अभिनेता सादगी से रहने में विश्वास रखते हैं। अभिनेता का कहना है कि उन्हें अपने कपड़ों पर ज्यादा खर्च करना पसंद नहीं है और वह स्नीकर के शौकीन भी नहीं हैं। आरआरआर स्टार ने कहा कि स्नीकर इंडस्ट्री इतनी गहरी है कि वह ज्यादातर इससे दूर ही रहे हैं।

विज्ञापन

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने दामाद आनंद आहूजा के लिए लिखा भावुक नोट, सोशल मीडिया पर कह दी यह बड़ी बात

यह है अलमारी की सबसे सस्ती चीज
'स्टाइल में रहने का' के नवीनतम एपिसोड मे  राम से उनकी अलमारी में सबसे सस्ती चीज के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, ''चरकी बनियान...नहीं, नहीं, मेरे पास एक जॉकी बनियान है!” जब उनसे पूछा गया कि उनकी अलमारी में सबसे महंगी चीज कौन सी है? इस पर उन्होंने खुलासा किया कि उनकी अलमारी में सबसे महंगी चीज घड़ी है। अभिनेता ने बताया कि वह कपड़ों पर ज्यादा खर्च नहीं करता हैं। 
विज्ञापन

जूतों पर ज्यादा पैसे नहीं करते खर्च
साक्षात्कार के दौरान राम ने यह भी कहा कि वह जूतों पर बहुत अधिक खर्च नहीं कर सकते हैं, भले ही यह युवा पीढ़ी के लिए काफी अच्छी बात है। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही गेम चेंजर में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। यह तेलुगु राजनीतिक एक्शन थ्रिलर एस शंकर द्वारा निर्देशित और कार्तिक सुब्बाराज द्वारा लिखित है। फिल्म को लेकर पहले से भी लोगों में काफी उत्सुकता है। 
OMG 2: फिल्म में वेदिका नवानी ने इस तरह की थी पीरियड्स सीन की शूटिंग, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें