फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बिगड़ी तबीयत, अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग की कैंसिल

Thu, 09 Feb 2023 05:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के और सालार की शूटिंग कर रहे हैं। इन दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैन इंडिया स्टार प्रभास की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग कैंसिल कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास बीते कई दिनों से बुखार की समस्या से जूझ रहे थे। इसी वजह से वह हाल ही में डॉक्टर के पास गए थे। तेज बुखार होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी। डॉक्टर की बात को मानते हुए प्रभास ने अपनी सभी शूटिंग कैंसिल कर दी है। बताया जा रहा है कि पूरी तरह से रिकवर होने के बाद वह जल्द ही अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। 
विज्ञापन

Javed Akhtar: अरबाज खान ने जावेद अख्तर से पूछी सफल शादी की रेसिपी, मिला यह जवाब
 

प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के और सालार की शूटिंग कर रहे हैं। इन दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स  की मानें तो प्रभास अब कुछ दिनों तक आराम करने के बाद ही इन फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। बता दें कि प्रोजेक्ट के एक साइंस फिक्शन फिल्म है। वहीं, सालार का निर्देशन केजीएफ बनाने वाले प्रशांत नील कर रहे हैं, जिसकी वजह से फैंस को इन फिल्मों के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। 
TRP Week 5: ‘अनुपमा’ के गढ़ में ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने मारी सेंध, इस हफ्ते टॉप पांच में रहे ये सीरियल

 
विज्ञापन

प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा प्रभास पैन इंडिया फिल्म आदिपुरुष में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। वहीं, सैफ अली खान इस  फिल्म में रावण का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। आलोचना के बाद फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने इसकी रिलीज डेट को तय समय से आगे बढ़ा दिया था।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिला पति आदिल की पहली शादी का सबूत, बोलीं- इतना बड़ा धोखा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें