फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के अभिनेता और निर्माता नारायण राव का हुआ निधन, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस; चिरंजीवी ने किया याद

Fri, 28 Aug 2026 12:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

G. V. Narayana Rao Passed Away: साउथ के मशहूर अभिनेता और निर्माता जी.वी. नारायण राव का निधन हो गया है। उनके निधन पर चिरंजीवी ने दुख जताया है।
विज्ञापन
जीवी नारायण राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और निर्माता जी.वी. नारायण राव का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 73 साल के थे। अभिनेता कराटे कल्याणी ने उनके निधन की पुष्टि की। जी.वी. नारायण राव का अंतिम संस्कार 28 अगस्त को हैदराबाद के वैकुंठ महाप्रस्थानम श्मशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन

उनके निधन के बाद, मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने करीबी दोस्त को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

नारायण राव की मशहूर फिल्में
  • नारायण राव ने सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत के. बालचंदर की 1976 की फिल्म 'अंथुलेनी कथा' से की थी।
  • लगभग पांच दशकों के करियर में, नारायण राव ने करीब 100 फिल्मों में काम किया। 
  • लीड एक्टर के तौर पर उनकी कुछ खास फिल्मों में 'ओका ऊरी कथा' (1977), 'ऊरुकिचिना माता' (1981) और 'मंचु पल्लाकी' (1982) शामिल हैं।

चिरंजीवी, नारायण राव - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े कलाकारों के साथ किया काम
उन्होंने कई कमर्शियल रूप से सफल फिल्मों में भी काम किया, जिनमें 'चिलकम्मा चेप्पिंडी', 'मुथ्याला पल्लाकी', चिरंजीवी की 'गैंग लीडर' और 'हिटलर' शामिल हैं।
अपने करियर के दौरान उन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा के कुछ बड़े नामों, जैसे चिरंजीवी और रजनीकांत के साथ भी काम किया।

प्रोडक्शन और टीवी में किया काम
बाद में नारायण राव ने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा। उन्होंने 1981 में 'चेत्तानिकी कल्लू लेवु', 1984 में 'देवान्थकुडु' और 1988 में 'यमुदिकी मोगुडु' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया।
उनका काम सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं था। वे टेलीविजन पर भी एक जाना-माना चेहरा बन गए थे और 'पासुपु कुमकुमा' और 'सुंदरकांडा' जैसे लोकप्रिय सीरियल में नर आए थे।



 
विज्ञापन

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि
चिरंजीवी ने अपने एक्स हैंडल पर जी.वी. नारायण राव के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा...
  • जाने-माने दिग्गज अभिनेता और निर्माता, मेरे प्यारे दोस्त जी.वी. नारायण राव गारू के निधन की खबर से मुझे गहरा सदमा लगा है। 
  • नारायण राव ने 1976 की फिल्म 'अंटुलेनी कथा' से सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री की थी। 
  • कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। 
  • नारायण राव गारू के साथ मेरा बहुत गहरा रिश्ता था। 
  • एक प्रोड्यूसर के तौर पर, उन्होंने मेरे साथ 'देवान्थकुडु' और 'यमूडिकी मोगुडु' जैसी फिल्में बनाईं।
  • उनके साथ हमारा सफर अनगिनत मीठी यादों से भरा रहा है। 
  • ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। 
  • मैं उनके परिवार के सदस्यों, करीबी सहयोगियों और चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें