फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलुगु डायरेक्टर पवन सादिनेनी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; जानें पूरा मामला

Thu, 27 Aug 2026 05:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Sadineni: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। फिल्ममेकर पवन सादिनेनी के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
पवन सादिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन सादिनेनी तेलुगु सिनेमा के जाने-पहचाने डायरेक्टर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सादिनेनी इन दिनों मल्टी-लैंग्वेज फिल्म ‘आकासम लो ओका तारा’ पर काम कर रहे थे। इस फिल्म में दुलकर सलमान, पूजा हेगड़े और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन सब के बीच उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। 

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

  • पवन सादिनेनी पर एक महिला की शिकायत पर यौन शोषण, मारपीट और शादी का झांसा देकर धोखा देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
  • गोलकोंडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें चंचलगुडा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
  • पुलिस ने यह केस 7 अगस्त 2026 को दर्ज किया था।
  • शिकायत के मुताबिक, महिला ने दावा किया है कि वह एक साल से ज्यादा समय से पवन सादिनेनी के साथ रिश्ते में थी।
  • महिला का आरोप है कि शुरुआत में पवन ने उसकी आर्थिक मदद की, उसे अस्पताल भी लेकर गए और उसकी सेहत, करियर और पैसों से जुड़ी परेशानियों में साथ देने का वादा किया।

शादी करने का किया वादा 

विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पवन ने उसकी डायरेक्टर के तौर पर बनाई जाने वाली फिल्म को प्रोड्यूस करने का वादा किया था।

बाद में महिला को कथित तौर पर पता चला कि पवन पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। शिकायत के अनुसार, पवन ने उसे बताया कि वह तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और तलाक पूरा होने के बाद उससे शादी करेंगे।

पवन सादिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थिक मदद का किया वादा

  • महिला ने आरोप लगाया कि बाद में उनका रिश्ता सिर्फ शारीरिक संबंधों तक सीमित हो गया।
  • इसके बावजूद पवन कथित तौर पर शादी, घर, आर्थिक सुरक्षा और फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर उससे वादे करते रहे।
  • शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी तबीयत खराब होने के बावजूद पवन ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।
  • उसने यह भी दावा किया कि पैनिक अटैक आने की बात बताने के बावजूद पवन ने उसे वीडियो कॉल पर यौन गतिविधि के लिए मजबूर किया।
  • महिला को डर था कि इन वीडियो को रिकॉर्ड कर बाद में वायरल किया जा सकता है।

महिला ने मारपीट का भी लगाया आरोप
शिकायत के मुताबिक, 5 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे महिला के घर पर एक घटना हुई। महिला ने आरोप लगाया कि एक निजी मुलाकात के दौरान पवन ने उसके साथ मारपीट की और उसके चेहरे पर मुक्का मारा, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

महिला ने दावा किया कि इस घटना के बाद उसके चेहरे और आंखों के आसपास सूजन आ गई। इसके अलावा उसे सिरदर्द और पीठ में दर्द की भी शिकायत हुई।

विज्ञापन

पवन सादिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

  • महिला की शिकायत के आधार पर गोलकोंडा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाने) और धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाने) के तहत केस दर्ज किया है।
  • पुलिस ने पवन सादिनेनी को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
  • ये सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। आरोप साबित होना अभी बाकी है और मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।  

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक: शानदार शुरुआत के बाद कहां पिछड़ी ‘टॉक्सिक’, 2026 में ओपनिंग डे पर इन फिल्मों का रहा जलवा; देखें लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें