फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: सातवें आसमान पर शोभिता धुलिपाला की खुशी, सोशल मीडिया पर साझा कीं इस साल की उपलब्धि

Sat, 28 Dec 2024 12:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sobhita Dhulipala: अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के लिए साल 2024 बेहद खास रहा है। न सिर्फ करियर, बल्कि निजी जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री ने इस पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोभिता धुलिपाला की किस्मत के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। अभिनेत्री की जिंदगी में खुशियों की कई वजह हैं और यह साल तो उनके लिए बहुत ही स्पेशल साबित हुआ है। एक तरफ उन्होंने नागा चैतन्य के साथ अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। वहीं, दूसरी तरफ करियर के फ्रंट पर भी खूब चर्चा बटोरी है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल उनकी अदाकारी ग्लोबल स्तर पर दिखी, क्योंकि वे हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा जो बनीं।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:
Guntur Kaaram Re Release: महेश बाबू के प्रशंसकों को मिला तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी 'गुंटूर कारम'

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
सालभर की खास झलकियां की साझा
अगर कहा जाए कि शोभिता धुलिपाला की पांचों उंगलियां घी में और सिर कढ़ाई में है, तो गलत नहीं होगा। अभिनेत्री की जिंदगी कुछ इसी तरह खुशियों से भरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर खुशी जताई है। शोभिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे इस साल अपने हॉलीवुड डेब्यू और नागा चैतन्य के साथ शादी और फिर कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शिरकत का जश्न मनाती दिखी हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Suriya: वेत्रिमारन की फिल्म 'वादिवासल' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार सूर्या, निर्माता ने किए कई खुलासे

शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2024 का कहा शुक्रिया
शोभिता ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने सालभर के यादगार पलों की झलक पेश की है। इसमें कान में उनकी मौजूदगी से लेकर हॉलीवुड डेब्यू और शादी तक की तस्वीरे हैं। इसके साथ शोभिता ने लिखा है, 'यह साल बहुत ही ऊर्जा देने वाला रहा। उत्साह बढ़ाने वाला भी और सबसे बढ़कर कि जीवन के प्रति संतुष्टि देने वाला साबित हुआ। बहुत शुक्रिया साल 2024'।
 
विज्ञापन

शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
इस हॉलीवुड फिल्म में आईं नजर
बता दें कि शोभिता धुलिपाला ने इस साल हॉलीवुड का रुख किया। वे अभिनेता देव पटेल के साथ फिल्म 'मंकी मैन' में नजर आईं। इस फिल्म के लिए शोभिता ने 9 साल पहले इंटरव्यू दिया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। वहीं, 4 दिसंबर 2024 को अभिनेत्री ने नागा चैतन्य के साथ शादी रचाई। इसके अलावा कान फिल्म फेस्टिवल में भी उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक्स से खूब लाइमलाइट लूटी।

ये खबर भी पढ़ें:
Olivia Hussey Dies: 'रोमियो एंड जूलियट' फेम अभिनेत्री ओलिविया हसी आइस्ले का निधन, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें