फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पिता कमल हासन की हॉलीवुड फिल्म के लिए यह खास काम करेंगी श्रुति, जानें पूरी डिटेल

Tue, 19 May 2026 04:16 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan Hollywood Film: कमल हासन जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकते हैं। अपने पिता की इस हॉलीवुड फिल्म के लिए श्रुति हासन एक खास काम करेंगी। जानिए क्या?
 
विज्ञापन
श्रुति हासन और कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और राजनेता कमल हासन तमिलनाडु चुनावों में डीएमके (DMK) का प्रचार खत्म करने के बाद अब वापस फिल्मों में व्यस्त होने जा रहे हैं। चर्चा है कि वे पहली बार एक हॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। उनकी बेटी श्रुति हासन इस फिल्म के लिए एक खास काम करेंगी।

विज्ञापन

कमल हासन की हॉलीवुड में एंट्री की चर्चा
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, कमल हासन एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म की कहानी कमल की बेटी श्रुति हासन लिख रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में उनकी अमेरिका यात्रा को स्टंट डायरेक्टर जोड़ी 'अंबरीव' के साथ आने वाली फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब माना जा रहा है कि यह यात्रा उनकी हॉलीवुड फिल्म के सिलसिले में थी।

कमल हासन के आगामी प्रोजेक्ट्स
कमल हासन इस समय कई बड़ी फिल्मों से जुड़े हुए हैं। कमल लगभग 40 साल बाद रजनीकांत के साथ निर्देशक नेल्सन की फिल्म 'KH x RK' में नजर आएंगे। साथ ही वह रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 173' को भी सपोर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा कमल अभिनेता प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में भी दिखाई देंगे। चर्चा है कि इस पार्ट में दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

अमेरिका यात्रा और एआई (AI) का कोर्स
हाल ही में कमल हासन फिल्म निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को सीखने के लिए 45 दिनों के लिए अमेरिका गए थे। वहां उन्होंने एक संस्थान से एआई का कोर्स किया। अपनी यात्रा के दौरान वे 'परप्लेक्सिटी एआई' के मुख्यालय भी गए और उसके सीईओ अरविंद श्रीनिवास से मुलाकात कर इस तकनीक पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगे राजकुमार हिरानी, सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की रिलीज डेट से उठा पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें