सामंथा रुथ प्रभु का पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु ने इस दिवाली पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन उनमें से एक तस्वीर अपने कथित प्रेमी राज निदिमोरु के साथ शेयर की है। जिससे यह साफ हो जाता है कि सामंथा ने दिवाली राज के साथ भी मनाई। सामंथा ने पोस्ट में लिखा, 'कृतज्ञता से भरी हुई।'
सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा, राज और डीके के साथ 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' पर काम कर रही हैं। 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' एक्शन-फैंटेसी वेब सीरी है। इसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, सामंथा रुथ प्रभु, अली फजल, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक काल्पनिक साम्राज्य की कहानी पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: 'शोले' में जेलर के रोल से लेकर पत्नी से हुई पहली मुलाकात तक, जानें असरानी की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से