फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत-अल्लू-चिरंजीवी सहित कई साउथ सेलेब्स ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं, शेयर किया खास पोस्ट

Mon, 20 Oct 2025 06:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Stars Diwali Wishes To Fans: आज दिवाली के शुभ अवसर पर साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन से लेकर चिरंजीवी तक ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। कई सेलेब्स दिवाली के शुभ अवसर पर अपने फैंस को सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पोस्ट शेयर दिवाली विश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
रजनीकांत-अल्लू-चिरंजीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार आते ही हर घर रोशन हो जाता है। सभी के घरों में खुशियों का उत्साह और एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान और अधिक पढ़ जाता है। मिठाई और खुशियों के त्योहार दिवाली के अवसर पर कई साउथ सेलेब्स ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

अल्लू अर्जुन
'पुष्पा' फेम एक्टर अल्लू अर्जुन ने आज अपने एक्स हैंडल पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने कैप्शन में फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हैप्पी दिवाली'।

रजनीकांत ने किया फैंस को विश
आज दिवाली के शुभ मौके पर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने पोएस गार्डन स्थित आवास से प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। 

चिरंजीवी कोनिडेला
साउथ स्टार चिरंजीवी कोनिडेला ने अपने एक्स पर अपनी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह बच्चों के साथ साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ चिरंजीवी ने कैप्शन मे लिखा, 'सभी को सुरक्षित, खुशहाल और समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके दिलों में गर्मजोशी, आपके प्रयासों में सफलता और आपके घरों में खुशियां लेकर आए।'

जूनियर एनटीआर
आज साउथ स्टार जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।' जूनियर एनटीआर हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। यह फिल्म एनटीआर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। अब वह जल्द ही फिल्म 'देवरा 2' में नजर आएंगे।

 

राम पोथिनेनी
साउथ एक्टर राम पोथिनेनी ने अपने एक्स पर फैंस को दिवाली की बधाई दी है। राम ने अपनी फिल्म का एक शानदार वीडियो शेयर किया और साथ ही इसके कैप्शन में लिखा, 'आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

नागार्जुन अक्किनेनी
साउथ स्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने भी फैंस को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'सभी मित्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं... इस त्यौहार पर आपको प्यार और प्रकाश भेज रहा हूं!! #HappyDeepavali।'

सौंदर्या रजनीकांत
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने भी अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। निर्माता और निर्देशक सौंदर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता रजनीकांत के साथ बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

दिवाली पर चिरंजीवी कोनिडेला का दोस्तों संग पोस्ट
चिरंजीवी कोनिडेला ने अपने इंस्टाग्राम पर कई खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में चिरंजीवी के साथ वेंकटेश दग्गुबती, नयनतारा और नागार्जुन के अलावा भी कई सेलेब्स नजर आ रहे है। पहली तस्वीर में तीनों साउथ स्टार्स के चेहरे पर मुस्कान है। इस पोस्ट के साथ चिरंजीवी ने कैप्शन में लिखा, 'अपने प्रिय मित्रों नागार्जुन के साथ प्रकाशोत्सव मनाकर बहुत प्रसन्न हूं।@venkateshdaggubati और मेरे सह-कलाकार@nayanthara अपने परिवारों के साथ। ऐसे पल दिल को खुशी से भर देते हैं और हमें प्यार, हंसी और एकजुटता की याद दिलाते हैं जो जीवन को वास्तव में उज्ज्वल बनाते हैं।'
विज्ञापन

कृति शेट्टी ने शेयर की तस्वीर
कृति शेट्टी ने दिवाली पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'दिवाली की शुभकामनाएं। इस दिवाली पर आपके जीवन में खूब उजाला आए। आपको खूब खुशियां मिलें।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें