ग्रुप फोटो में सामंथा और राज
- फोटो : इंस्टाग्राम- देवराज सानियाल
पिकलबॉल टूर्नामेंट में भी आए थे नजर
इससे पहले सामंथा और राज को एक महीने पहले एक पिकलबॉल टूर्नामेंट में साथ देखा गया था। सामंथा के पास अपनी पिकलबॉल टीम चेन्नई सुपर चैंप्स है। उसी टूर्नामेंट में सामंथा और राज एक ही जर्सी में नजर आए थे। ये तस्वीरें फरवरी में काफी वायरल हुई थीं। मैच के एक समूह फोटो में सामंथा को राज का हाथ पकड़े हुए देखा गया था।
दोनों अब तक कई प्रोजेक्ट्स पर कर चुके हैं काम
हालांकि, सामंथा और राज निदिमोरू ने इन डेटिंग अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके फैंस लंबे समय से इस बारे में कयास लगा रहे हैं। सामंथा और राज अब तक दो प्रोजेक्ट्स 'सिटाडेल: हनी बनी' (2024) और 'द फैमिली मैन 2' (2021) में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा सामंथा की अगली नेटफ्लिक्स सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' भी राज निदिमोरू के साथ है। यह प्रोजेक्ट राज और डीके के साथ-साथ मशहूर निर्देशक अनिल बर्वे की ओर से बनाया जा रहा है। अनिल को 'तुम्बाड़' फिल्म के निर्देशन के लिए जाना जाता है।