यहां हो रही फिल्म की शूटिंग
हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में 'पुष्पा 2' की शूटिंग चल रही है। ऐसे में फिल्म के सेट पर 'RRR' एक्टर की मौजूदी काफी कुछ बयां कर रही है। वायरल हो रही तस्वीर में अभिनेता सफेद रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।
KKBKKJ: कभी खाने के लिए नहीं थे सलमान की फिल्म के इस म्यूजिक डायरेक्टर के पास पैसे, टॉयलेट में बिताए थे दिन
कैमियो रोल में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर ?
कयास लगाए जा रहे हैं कि जूनियर एनटीआर 'पुष्पा 2' में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। इस वक्त एक्टर अपनी अगली फिल्म 'एनटीआर 30' पर काम कर रहे हैं। वहीं उनकी इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं।
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'पुष्पा 2' की शूटिंग अल्लू अर्जुन ने पिछले साल नवंबर में ही शुरू कर दी थी। फिल्म के सीक्वल में अभिनेता पिछली बार से अधिक खतरनाक एक्शन दिखने वाले हैं।यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt: 'सास ने मेरे लिए गोंद के लड्डू...', प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद आलिया ने ऐसे कम किया था वजन