फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robinhood Nithiin: नितिन ने देखी फिल्म 'रॉबिनहुड', बोले- मेरा सबसे बड़ा जन्मदिन का गिफ्ट होगा...

Wed, 12 Mar 2025 12:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Robinhood Nithiin: नितिन और श्रीलीला की फिल्म "रॉबिनहुड" 28 मार्च, 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में नितिन ने अपनी फिल्म रॉबिनहुड देखी और इस फिल्म को लेकर एक खास भी बताई।
 
विज्ञापन
नितिन ने देखी रॉबिनहुड, फिल्म को लेकर कही खास बात - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता नितिन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रॉबिनहुड को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। नितिन का जन्मदिन 30 मार्च को है। उनकी फिल्म रॉबिनहुड उनके जन्मदिन से ठीक पहले रिलीज हो रही है। फिल्म रॉबिनहुड की खास स्क्रीनिंग की गई और अब नितिन ने अपनी फिल्म रॉबिनहुट और जन्मदिन को लेकर एक खास बात बताई। 
विज्ञापन

 

नितिन ने रॉबिनहुड को लेकर कही खास बात
123 डॉट कॉम के अनुसार, साउथ अभिनेता नितिन ने हैदराबाद में मीडिया से बात की और कहा, "कल मैंने पूरी फिल्म रॉबिनहुड देखी और वेंकी कुदुमुला को गले लगाया। मुझे यकीन है कि यह फिल्म हमारे करियर का एक बड़ा पड़ाव होगी।" उन्होंने आगे कहा, "मेरा जन्मदिन 30 मार्च को है और यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज हो रही है। मुझे लगता है कि यह वेंकी की ओर से मेरा सबसे बड़ा जन्मदिन का गिफ्ट होगा।"

फिल्म के किरदार
फिल्म में नितिन के अलावा राजेंद्र प्रसाद ने अहम किरदार निभाया है और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर भी एक छोटे रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। "रॉबिनहुड" एक एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म होगी, जिसकी रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है।
विज्ञापन

फिल्म रॉबिनहुड
रॉबिनहुड एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन वेंकी कुदुमुला ने किया है। वेंकी इससे पहले "भीष्म" और "चलो" जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने केतिका शर्मा के साथ एक खास गाना रिलीज किया, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फाइनली निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में साउथ नितिन के साथ साउथ अभिनेत्री श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने शेयर किया 'थामा' की शूटिंग को लेकर एक पोस्ट, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें