अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह निर्देशक एटली के साथ काम करने जा रहे हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। पहले कहा जा रहा था कि यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी, लेकिन अब इन खबरों के लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
Shankar: मद्रास हाई कोर्ट से निर्देशक शंकर को मिली राहत, संपत्ति जब्त करने पर लगी अंतरिम रोक
क्या शिवकार्तिकेयन भी फिल्म में होंगे?
एटली की फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें शिवकार्तिकेयन भी होंगे, लेकिन अब ये दावे गलत साबित हुए हैं। आकाशवाणी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की टीम ने साफ किया कि यह मल्टीस्टारर फिल्म नहीं होगी। इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा कोई दूसरा स्टार नहीं होगा। न तो इसमें किसी और का कोई लंबा रोल होगा और न ही कोई कैमियो।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने शेयर किया 'थामा' की शूटिंग को लेकर एक पोस्ट, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग
एटली और त्रिविक्रम के साथ फिल्म करेंगे अल्लू!
अल्लू अर्जुन जल्द ही एटली की फिल्म में काम शुरू कर सकते हैं। एटली ने इससे पहले 'जवान' जैसी हिट फिल्म बनाई थी। इसके अलावा अल्लू अर्जुन निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ भी चौथी फिल्म में काम कर सकते हैं। दोनों ने पहले भी साथ में कई हिट फिल्में दी हैं।
पौराणिक किरदार में दिखेंगे अभिनेता?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली की फिल्म एक पौराणिक कहानी पर आधारित हो सकती है। इसमें अल्लू अर्जुन भगवान कार्तिकेय का किरदार निभा सकते हैं। यह रोल उनके लिए एक नया अनुभव होगा। फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं।
पुष्पा 2 ने की थी जमकर कमाई
अल्लू अर्जुन हाल ही में 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आए थे। इस फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया था। इसमें अल्लू ने तस्करी सिंडिकेट के लीडर पुष्पराज का रोल निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। 'पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू और सुनील जैसे सितारे भी थे। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बाद में यह नेटफ्लिक्स पर भी आई और ऑनलाइन खूब स्ट्रीम की गई।
संबंधित वीडियो