फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह से मिले 'कांतारा चैप्टर 1' फेम ऋषभ शेट्टी, तस्वीरें शेयर कर बोले- ‘फिल्ममेकिंग पर उनकी समझ..’

Sat, 02 May 2026 06:59 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rishab Shetty Met With Amit Shah: साउथ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी अपनी आखिरी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की कामयाबी से काफी खुश हैं। उन्होंने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर जिक्र किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अभिनेता ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@rishabshettyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के बेहतरीन अभिनेता ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि अमित शाह से उनकी क्या बातें हुई हैं।

विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी की पोस्ट में क्या है?
ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पोज दे रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह अमित शाह के साथ बैठकर बातें कर रहे हैं। बात करते हुए दोनों खुश हैं। माहौल भी काफी खुशनुमा है।
 

अमित शाह से क्या बात हुई?
इस मुलाकात के बारे में ऋषभ शेट्टी ने लिखा 'मुझे माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मेरे सबसे यादगार पलों में से एक बन गया। उन्होंने 'कांतारा' और 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ की। मैंने उनके साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की। यह वक्त बहुत ही शानदार बीता। जब उन्होंने इतिहास, संस्कृति, कला और फिल्म निर्माण के बारे में अपना ज्ञान साझा किया, तो मुझे बहुत खुशी हुई।'

शादी से पहले जेनेलिया ने रख दी थी ये बड़ी शर्त, रितेश देशमुख ने खास अंदाज में की पूरी; सुनाया किस्सा

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अभिनेता ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@rishabshettyofficial
कब रिलीज हुई 'कांतारा चैप्टर 1'?
ख्याल रहे कि ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'कांतारा' 2022 में रिलीज हुई थी। 'कांतारा चैप्टर 1' दो अक्तूबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 850 करोड़ रुपये कमाए। इसमें ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया अहम किरदारों में थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें