राणा दग्गुबाती का पोस्ट
साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती ने आज अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'बाहुबली द एपिक' को लेकर एक पोस्ट करते हुए एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में राणा दग्गुबाती और प्रभास नजर आ रहे हैं। इस लाजवाब पोस्टर के साथ राणा दग्गुबाती ने कैप्शन में लिखा, 'The Epic आ रहा है, बाहुबली oct31' इस नए पोस्टर में अमरेंद्र/महेंद्र बाहुबली यानी प्रभास का सशक्त और दृढ़ चेहरा दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे से भल्लालदेव (राणा दग्गुबाती) का उग्र रूप दिख रहा है। दोनों के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।
फैंस के कमेंट्स
सोशल मीडिया पर यह पोस्टर आते ही #BaahubaliTheEpic ट्रेंड करने लगा है। एक फैन ने लिखा, 'मैंने 1 और 2 को लगभग 100 बार देखा फिर भी मैं उत्साहित हूं, इसका कोई विकल्प नहीं..मलेशिया से', एक और फैन ने लिखा, 'इस रिलीज का हम सभी को इंतजार है', एक और फैन ने लिखा, 'हमने इसे पहले ही 100 बार देख लिया है', एक और फैन ने लिखा, 'मैं बाहुबली का इंतजार कर रहा हूं।'
यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने बिकिनी में दिए सिजलिंग पोज, फैंस ने किए दिलचस्प कमेंट्स; देखें तस्वीरें..