साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे राम चरण ने कुछ दिन पहले अपने घर में नए मेहमान के लिए तैयारी करने की जानकारी दी थी। इस खुशी के घर में आने से पहले अभिनेता छुट्टी पर निकल गए हैं। उनकी छुट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पत्नी उपासना के साथ जमकर धमाल मचाते नजर आए।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने बतााया था कि राम और उपासना अपना पहला बेबी एक्स्पेक्ट कर रहे हैं। इस पोस्ट में लिखा था, 'श्री हनुमान जी की कृपा से, हमें ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना अपना पहला बेबी एक्स्पेक्ट कर रहे हैं। प्रेम और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी।' Mission Impossible 7: हेलीकॉप्टर से कूद टॉम क्रूज ने किया हैरतअंगेज स्टंट, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो
इसके कुछ दिन बाद उपासना ने अपने परिवार की महिलाओं की एक तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'अपनी जिंदगी की सबसे अहम महिलाओं के आशीर्वाद से मैं मदरहुड में एंट्री कर रही हूं।' बता दें कि राम चरण और उपासना ने हाल ही में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। 2011 में दोनों की सगाई हुई और जून 2012 में उनकी शादी हो गई थी। Devoleena Bhattacharjee: 'मोहब्बत' संग सलवार सूट और सिंदूर लगाए दिखीं देवोलीना, फैंस बोले- कयामत... कयामत...