फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण का अक्षय कुमार के लिए सम्मान देख प्रभावित हुए फैंस, बोले- चिरंजीवी की परवरिश का है असर

Wed, 16 Nov 2022 05:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार और राम चरण हाल ही में एक साथ एक इवेंट में पहुंचे थे और दोनों ने स्टेज पर गुफतुगू भी की। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राम चरण अक्षय कुमार को इज्जत देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार, राम चरण - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को एक साथ किसी मंच पर देखना अपने आप में एक बढ़िया दृश्य है। लेकिन इस दृश्य को और खूबसूरत और मनमोहक मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने अपने व्यवहार से बना दिया। दरअसल, अक्षय कुमार और राम चरण हाल ही में एक साथ एक इवेंट में पहुंचे थे और दोनों ने स्टेज पर गुफतुगू भी की। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राम चरण अक्षय कुमार को इज्जत देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को अभिनेता का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

अभिनेता अक्षय कुमार और राम चरण को हाल ही में एक समिट में साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर सामने आई इसकी एक वीडियो में राम चरण अक्षय कुमार का आदर सम्मान करते नजर आ रहे हैं, जो दोनों ही सितारों के फैंस को खूब भा रहा है। इस इवेंट में अक्षय और राम चरण दोनों ने अपने सफर के बारे में बात की। दोनों ने बताया कि किस तरह से सिनेमा और उसे देखने वाले दर्शकों में बदलाव आ रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर भी दोनों सितारों ने खुलकर बात की है। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार और राम चरण ने एक-दूसरे की हिट फिल्मों के गानों पर डांस भी किया।
Akshay Kumar: चार बार फ्लॉप हुए अक्षय की एक और कोशिश, 'हेरा-फेरी 3' नहीं इस बायोपिक से कर रहे वापसी की तैयारी

वायरल होती वीडियो में राम चरण और अक्षय कुमार दोनों स्टेज की तरफ बढ़ रहे थे। जैसे ही स्टेज पास आया, वैसे ही राम चरण रुक जाते हैं और अक्षय कुमार को पहले स्टेज पर चढ़ने के लिए कहते हैं। स्टेज पर उन्होंने अक्षय को पहले बैठने को कहा और फिर अपनी सीट पर चले गए। इस वीडियो को अक्षय कुमार के एक फैन अकाउंट से शेयर किया गया था। जिसे साझा करते हुए उसने लिखा था, 'राम चरण अपने सीनियर अक्षय कुमार के प्रति सम्मान दिखाते हुए।' इस ट्वीट के अपलोड होते ही दोनों के फैंस लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं।
Ranveer Singh: वर्षों बाद कास्टिंग काउच में रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे एक अंधेरी सी जगह पर बुलाया
विज्ञापन

कमेंट्स के द्वारा लगातार सोशल मीडिया यूजर्स राम चरण के इस स्वभाव की सराहना कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों का मानना है कि अभिनेता का यह बर्ताव उनके कैरेक्टर और गरिमा को दिखाता है। एक यूजर ने राम चरण की तारीफ करते हुए लिखा, 'यह चिरंजीवी द्वारा की गई उनकी परवरिश को दर्शाता है।' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'राम चरण सिनेमा के प्रति अक्षय कुमार के समर्पण की प्रशंसा करते हैं।'
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने से हैरान हैं सुनील शेट्टी, अभिनेता की वापसी की जताई उम्मीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें