'आरआरआर' फिल्म के लिए दुनियाभर में फैले सिनेमाप्रेमियों की तारीफ पाने वाली साउथ सुपरस्टार राम चरण किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। जहां एक तरफ अभिनेता जल्द ही पिता बनने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर्स 2023 की रेस में शामिल है। ऐसे में राम चरण का सुर्खियां बटोरना लाजमी है। इसी बीच हाल ही में अभिनेता को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। लेकिन सबका ध्यान अगर किसी चीज ने खींचा था, तो वह राम चरण से गायब उनकी चप्पल थी।