तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। दरअसल, इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफरों में से एक, राकेश मास्टर का निधन हो गया है। वह 53 वर्ष के थे। राकेश मास्टर कुछ दिनों पहले तक विशाखापत्तनम में शूटिंग कर रहे थे और हाल ही में हैदराबाद लौटे थे। हैदराबाद लौटने के बाद वह बीमार पड़ गए थे। तभी से उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ता गया और बीते दिन दोपहर को उन्होंने बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया।