पिछले दिनों भी वायरल हुई राज की पत्नी की पोस्ट
सिर्फ कल ही डायरेक्टर राज की पत्नी ने क्रिप्टिक पोस्ट नहीं की है, कुछ हफ्ते पहले भी क्रिप्टिक पोस्ट की थी। निर्देशक की पत्नी शामली डे की पोस्ट तब ही सामने आती है, जब सामंथा और राज की तस्वीरें या वीडियो वायरल होते हैं। शनिवार दोपहर में सामंथा ने राज के साथ बैडमिंटन खेलते हुए वीकएंड की तस्वीरें शेयर की थी। कल ही शामली की पोस्ट भी सामने आई।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राज और शामली का तलाक हो गया है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि अभी ये ऑफिशियल अलग नहीं हुए हैं।
राज-सामंथा की डेटिंग की है चर्चा
बताते चलें कि डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ सामंथा ने सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ और ‘फैमिली मैन 2’ में काम किया है। वह एक और सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ भी उनके साथ काम कर रही हैं। पिछले कुछ समय से दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इनकी डेटिंग की अफवाह उड़ रही है। हाल ही में जो वीडियो सामंथा ने राज के साथ वाला शेयर किया है, उस पर लिखा है, ‘इस चीज के लिए प्लान कैंसिल कर सकती हूं।’ वैसे तो यह बात बैडमिंटन को लेकर लिखी है लेकिन यूजर को लगता है कि वह ऐसा राज के लिए कह रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Samantha Ruth Prabhu: कटपीस ड्रेस में नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु, यूजर बोले- 'इसके चेहरे को क्या हो गया'
सामंथा का करियर फ्रंट
सामंथा ने एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन में हाथ आजमाया है। हाल ही में उनके प्रोडक्शन की पहली साउथ फिल्म भी रिलीज हुई। पर्सनल फ्रंट की बात करें तो एक्टर नागा चैतन्य से कुछ साल पहले ही सामंथा का तलाक हुआ। अब राज निदिमोरु के साथ उनकी डेटिंग की बातें सामने आ रही हैं।