फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: तलाक के बाद बेटे की स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी में साथ दिखे धनुष-ऐश्वर्या, तस्वीरें वायरल

Sun, 01 Jun 2025 01:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले साल साउथ एक्टर धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का तलाक हुआ। तलाक होने के बावजूद हाल ही ये दोनों अपने बड़े बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए साथ आए। परिवार के साथ धनुष ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
विज्ञापन
बेटे की स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी में पहुंचे धनुष और पूर्व पत्नी ऐश्वर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में साउथ के पॉपुलर एक्टर धनुष और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत अपने बड़े बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए साथ आए। तलाक होने के बावजूद दोनों ने साथ आकर अपने बेटे की सफलता का जश्न मनाया। धनुष ने बेटे के ग्रेजुएशन डे की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। 

धनुष को बेटे की उपलब्धि पर गर्व 

विज्ञापन

शनिवार को धनुष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे और पूर्व पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। यह तस्वीरें उनके बेटे की स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और धनुष ने अपने बेटे को गले लगाया हुआ है। साथ ही धनुष ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘प्राउड पैरेंट्स’। 

ये खबर भी पढ़ें: Dhanush: 'कुबेर' स्टार धनुष ने की नागार्जुन की तारीफ, बोले- 'मैंने उनके अभिनय और व्यवहार से बहुत कुछ सीखा'  


सादे अंदाज में दिखे धनुष 
धनुष हमेशा अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में भी वह सिंपल लुक में नजर आए। धनुष ने व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट पहनी थी। वहीं ऐश्वर्या ने ऑफ-व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आया।  

विज्ञापन


पिछले साल की तलाक की घोषणा 
लगभग 18 साल की शादी-शुदा जिंदगी साथ जीने के बाद साल 2022 में दोनों ने अलगाव की घोषणा की। पिछले साल यानी 2024 में धनुष और ऐश्वर्या का तलाक हो गया। इस बात की जानकारी भी धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। तलाक के बावजूद भी दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। जल्द ही धनुष की अगली फिल्म 'कुबेर' रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें