जांच में सामने आई संदेहजनक बातें
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्माण से संबंधित कथित वित्तीय विसंगतियों की बात सामने आने के बाद जांच की। इसके बाद उन्होंने अभिनेता सौबिन शाहिर की प्रोडक्शन कंपनी में छापेमारी की।इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उत्पादन और वितरण विभाग में सामने आई गड़बड़ी के बाद ये छापेमारी की है। सूत्रों की मानें तो दोपहर से शुरू हुई ये छापेमारी गुरुवार देर शाम तक जारी रही।
Game Changer Third Song: राम चरण के फैंस को मिली सौगात, निर्माताओं ने जारी किया 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना
सौबिन शाहिर हैं मंजुम्मेल बॉयज के निर्माता
मंजुम्मेल बॉयज फिल्म साल 2024 में मलयालम भाषा में रिलीज हुई। फिल्म थ्रिलर से भरी है। इसकी कहानी चिदंबरम ने लिखी। सौबिन शाहिर, बाबू शाहिर और शॉन एंटनी ने फिल्म का निर्माण किया है। यह एक वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म इस साल यानी 2024 में फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई।
IFFI Goa 2024: विक्रांत मैसी से रश्मिका मंदाना तक, इफ्फी गोवा के रेड कारपेट पर नजर आए ये सितारे