फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Idly Kadai Dhanush: धनुष की चौथी निर्देशित फिल्म 'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट टली, निर्माता ने की पुष्टि

Mon, 24 Mar 2025 11:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush Idly Kadai Postponed: धनुष की आगामी फिल्म 'इडली कड़ाई' की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। फिल्म के निर्माता ने इस बात की पुष्टि की है और साथ ही रिलीज में देरी की वजह भी बताई है। 
 
विज्ञापन
धनुष की 'इटली कढ़ाई' की रिलीज डेट टली - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता धनुष की फिल्म 'इडली कड़ाई' पहले 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसमें देरी हो गई है। धनुष इस फिल्म के निर्देशन के साथ ही मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। वहीं, किन्हीं कारणों की वजह से अब फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है, जिसकी वजह खुद फिल्म के निर्माता आकाश भास्करन ने बताई है।
विज्ञापन

क्यों टाली गई 'इडली कड़ाई' की रिलीज डेट
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, फिल्म के निर्माता आकाश भास्करन ने बताया कि फिल्म का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। केवल 10 प्रतिशत शूटिंग बाकी है, जो विदेश में होगी। इस सीन में नित्या मेनन, अरुण विजय, राजकिरण, पार्थिबन जैसे सभी बड़े कलाकार होंगे। लेकिन सभी की डेट्स एक साथ नहीं मिल पाईं, इसलिए शूटिंग रुक गई और यही वजह है कि रिलीज को अभी टाल दिया गया है। 
 

अरुण विजय-धनुष के बीच दिखेगा मुकाबला
फिल्म के निर्माता आकाश भास्करन ने यह भी बताया कि वे जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि फिल्म बहुत अच्छी बनी है। नई रिलीज डेट जल्द बताई जाएगी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म में धनुष का मुकाबला अरुण विजय से होगा, जो विलेन का रोल कर रहे हैं। दोनों के बीच का जोरदार सीन फिल्म का खास हिस्सा होगा, जिसे फैंस पसंद करेंगे।

यह भी पढ़ें:
Pushpa: सामंथा से पहले इस अभिनेत्री को ऑफर हुआ था पुष्पा का स्पेशल सॉन्ग, रॉबिनहुड में दिखेगा जबर्दस्त अंदाज
विज्ञापन

धनुष का वर्कफ्रंट 
फिल्म का अनोखा नाम "इडली कड़ाई" धनुष ने खुद चुना है। धनुष के पास इस फिल्म के अलावा "कुबेरा" और "तेरे इश्क में" जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं। उनकी पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म "नीक" एक रोमांटिक ड्रामा थी और इसे फैंस की खूब प्रशंसा मिली।

यह भी पढ़ें:
Robinhood OTT: रिलीज से पहले तय हुए रॉबिनहुड के ओटीटी राइट्स, फिर से नजर आएगी नितिन-श्रीलीला की जोड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें