टाइटल कार्ड जोड़ने की कही बात
सुकुमार ने बताया कि श्रीमान ने 'पुष्पा 2: द रूल' के 30 से 40 फीसदी हिस्से का निर्देशन किया है, जिसमें बचपन के दृश्य, ट्रक सीक्वेंस और सभी सेकंड-यूनिट शॉट्स शामिल हैं। सुकुमार ने आगे कहा, 'हमें एक टाइटल कार्ड जोड़ना चाहिए, जिसमें लिखा हो 'श्रीमान और सुकुमार द्वारा निर्देशित'। फिलहाल सुकुमार ने जिस अंदाज में श्रीमान की इतनी तारीफ की है, उसे देखते हुए सवाल है कि क्या श्रीमान बुची बाबू सना के पदचिन्हों पर चलते हुए सुकुमार के कैंप से अगले निर्देशक बनेंगे? देखना दिलचस्प होगा।
Fahadh-Imtiaz Film: सामने आया फहद फासिल और इम्तियाज अली की फिल्म का नाम, यूरोप के इस शहर में होगी शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का जलवा
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' का 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई। इसमें फहद फासिल, जगदीश प्रताप भंडारी , जगपति बाबू , प्रकाश राज भी अहम रोल में हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक यह फिल्म 652.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।